Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: भाजपा की वरिष्ठ नेत्री दीपा श्रीवास्तव ने रविवार को दारानगर कड़ा धाम स्थित बारात घर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें बारात घर में ताला बन्द मिला इस दौरान उन्होंने जल्द ही गरीबों के लिए हैण्डओवर कराए जाने के लिए कहा । बताते चले कि दारानगर कड़ा धाम नगर पंचायत में लगभग तीन करोड़ की लागत से नवनिर्मित बारात घर लगभग आठ माह पहले हैण्डओवर हो चुका है लेकिन अभी तक नगर पंचायत के लोगों को इस बारात घर की सुविधा नही मिली है जिससे नगर पंचायत के लोगों को निजी बारात घर मे मजबूरन बुकिंग करना पड़ रहा है । निरीक्षण के दौरान दीपा श्रीवास्तव को बारात घर का ताला बंद मिला इस दौरान दीपा श्रीवास्तव ने पत्रकारों को बताया की बरात घर गरीबों व नगर पंचायत के लोगों के लिए बनाया गया है लेकिन नगर पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा अभी तक नगर पंचायत के लोगो को सुविधा नही मिली है । उन्होंने जल्द ही जिले के आलाधिकारियों से शिकायत कर गरीबो के लिए हैण्डओवर कराए जाने की बात कही है ।