स्वर्गीय अमर सिंह राठौड़, पूर्व अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ की मूर्ति का हुआ अनावरण

कचहरी में हाईकोर्ट न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान का हुआ भव्य स्वागत
FATEHPUR NEWS: फतेहपुर जनपद की कचहरी रविवार को ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनी, जब इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान का भव्य स्वागत किया गया। जिला बार अध्यक्ष गया प्रसाद दुबे, महामंत्री जितेंद्र सिंह गौतम और अजीत सिंह राठौड़ ने न्यायमूर्ति को पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला जज सुधीर कुमार प्रमुखता से मौजूद रहे हैं। स्वागत समारोह के तुरंत बाद स्वर्गीय अमर सिंह राठौड़, पूर्व अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ फतेहपुर की मूर्ति का अनावरण किया गया। इस अवसर पर न्यायिक और अधिवक्ता समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। गोष्ठी में न्यायिक सुधारों, कानूनी चुनौतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने न्यायपालिका के प्रति अपनी निष्ठा और कर्तव्यपालन की प्रतिबद्धता जताई और कहा कि न्याय सुनिश्चित करना सभी का प्राथमिक कर्तव्य है। अनावरण के उपरांत आयोजित विशेष गोष्ठी में पूर्व बार अध्यक्ष राकेश वर्मा, जगदीश सिंह उर्फ जालिम सिंह, एडवोकेट प्रेम कुमार पांडे, बलिराज उमराव, प्रमोद सिंह चौहान, सुरबली निषाद, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, नाजिम उद्दीन पप्पू, एसपी सिंह, श्रवण गौड, अनुज दीक्षित, देवनारायण त्रिपाठी, शोएब खान, महेंद्र सिंह परिहार, प्रचित गौरव, रमेश भदोरिया, देवेंद्र सिंह भदौरिया, हंसराज सिंह, सुरेंद्र सिंह यादव, विजय सिंह, शाश्वत गर्ग, संग्राम सिंह, सुरेंद्र सिंह गौतम, प्रद्युम्नारायण सिंह चंदेल, सिद्धार्थ दीक्षित, अभिलाष त्रिवेदी, मधुरिमा राठौर, पीसीएस अधिकारी प्रेम सिंह राठौर सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे। इस गोष्ठी में न्यायपालिका की सक्रिय भूमिका, कानूनी सुधारों और अधिवक्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *