विधायक ऊषा मौर्य ने लोगों को जागरूक कर भरवाया एसआईआर फॉर्म

हुसैनगंज में भिटौरा ब्लॉक स्तर की एसआईआर बैठक आयोजित
FATEHPUR NEWS: रविवार को हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र के कंधई का पुरवा (भिटौरा ब्लॉक) में एसआईआर की बैठक आयोजित की गई। बैठक की मेज़बानी कमलेश यादव ने की। इस आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि सपा नेत्री एवं हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्य ने उपस्थित जोनल प्रभारी, सेक्टर प्रभारी और बूथ अध्यक्षों के माध्यम से जनता को एसआईआर के महत्व और फॉर्म भरने की प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सभी से सपा के बनाए गए बीएलए का सहयोग करने और युद्धस्तर पर काम करने का आह्वान किया। बैठक में समाजवादी पार्टी (सपा) के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे, जिन्होंने अभियान को सफल बनाने की प्रतिबद्धता जताई। इस बैठक के माध्यम से हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर अभियान को और गति देने का प्रयास किया गया है, ताकि सभी ब्लॉक और बूथ स्तर पर जनसमूह तक अभियान की जानकारी पहुँच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *