बसपा नेता राजू गौतम मृतक लेखपाल के परिजनों को दिया हर संभव मदद का भरोसा

जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की करी माँग
FATEHPUR NEWS: जिले में मृतक लेखपाल के मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता राजू गौतम खजुहा पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक लेखपाल के परिजनों से मुलाक़ात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद और सहयोग का भरोसा दिया। परिजनों से बातचीत के दौरान राजू गौतम ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी हर दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है। पार्टी आर्थिक मदद से लेकर हर प्रकार की सहायता उपलब्ध कराएगी। उन्होंने दुर्घटना और उससे पहले की परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी परिवार से ली। परिजनों के अनुसार मृतक लेखपाल लंबे समय से कार्यभार के अत्यधिक दबाव और उच्चाधिकारियों के कथित मानसिक उत्पीड़न से परेशान थे। बसपा नेता ने प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि एसआईआर प्रभारी बिंदकी संजीव कुमार सक्सेना और संबंधित एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई न होना प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने मांग की है कि दोषी अधिकारियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए अन्यथा बसपा जिला और प्रदेश स्तर पर इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगी। राजू गौतम ने यह भी कहा कि वे जल्द ही निष्पक्ष जाँच, दोषियों के निलंबन और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रशासन एवं सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे। अंत में उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी जनता और कर्मचारियों के सम्मान व अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी और इस मामले में न्याय दिलाना बेहद आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *