आप कार्यकर्ताओं ने शहीद स्थल पर दी श्रद्धांजलि, सरकार पर लगाए आरोप

FATEHPUR NEWS: आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर “मोदी के चुनावी घोटाले को उजागर करने और मृत हुए बीएलओ को श्रद्धांजलि” देने के लिए रविवार को पूरे प्रदेश में श्रद्धांजलि सभाएँ आयोजित की गईं। इसी क्रम में फतेहपुर में भी आप कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार मौर्या ने किया। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं और दबाव का सामना करते हुए शहीद हुए बीएलओ को न्याय दिलाना पार्टी का संकल्प है। श्रद्धांजलि सभा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत बीएलओ के प्रति श्रद्धा व्यक्त की और चुनावी घोटालों की निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई। सभा का समापन लोकतंत्र की रक्षा और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया की मांग के संकल्प के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष राहुल द्विवेदी, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष माया गौतम, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शेर आलम, महिला प्रकोष्ठ जिला सचिव अंजू प्रजापति, शिव प्रकाश गुप्ता, राजेश चौहान, नसीम मास्टर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *