कलेक्टरगंज में ‘द जिम’ का उद्घाटन, स्वास्थ्य जागरूकता को मिलेगा बढ़ावा

FATEHPUR NEWS: कलेक्टरगंज स्थित गोपाल कॉम्प्लेक्स (विशाल मेगा मार्ट के ऊपर) में रविवार को द जिम का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता और विधायक विकास गुप्ता द्वारा किया गया। जिम की प्रोपराइटर दीपिका श्रीवास्तव ने बताया कि द जिम की शुरुआत फतेहपुर शहर में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ाने और लोगों को फिटनेस के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने बताया कि जिम में प्रशिक्षित ट्रेनरों द्वारा योगा, वेट ट्रेनिंग, कार्डियो, ज़ुम्बा, स्टीम बाथ जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अलग बैच की व्यवस्था भी की गई है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने जिम की सुविधाओं की सराहना की और शहर में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के इस प्रयास की प्रशंसा की। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद चेयरमैन एडवोकेट राजकुमार मौर्य, पूनम श्रीवास्तव, संतोष द्विवेदी, प्रकाश गुप्ता, बलराम सिंह, रामगोपाल शुक्ला, मनोज सिंह, राजेश सिंह, जंगबहादुर मख़लू, राहुल श्रीवास्तव, मनोज सैनी, राहुल साहू समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *