जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना मन की बात

FATEHPUR NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक कार्यक्रम मन की बात के 128वें संस्करण को फतेहपुर जिले में बड़े उत्साह के साथ सुना गया। जिले के सभी 2144 बूथों पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र होकर कार्यक्रम से जुड़े।
मलवा में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव और स्थानीय विधायक जयकुमार सिंह ‘जैकी’ ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि आज के संस्करण में प्रधानमंत्री ने देश के सांस्कृतिक, आर्थिक और तकनीकी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने— अयोध्या राम मंदिर में धर्म ध्वजारोहण, कुरुक्षेत्र के ज्योतिष्वर में पांचजन्य स्मारक का अनावरण, कृषि क्षेत्र में 357 मिलियन टन उत्पादन और बीते दस वर्षों में 100 मिलियन टन की वृद्धि, हैदराबाद में एमआरओ सुविधा उपलब्ध होने, राष्ट्रगीत वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने जैसे विषयों पर देशवासियों को संबोधित किया। जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री का यह 128वां संस्करण जिले के सभी 2144 बूथों पर सुना गया। मन की बात कार्यक्रम में जिले स्तरीय संयोजक के रूप में महामंत्री नीरज सिंह ने अपनी टीम के साथ विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को प्रेरणादायक बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में पार्टी के महामंत्री पुष्पराज पटेल, विवेक श्रीवास्तव, पंकज त्रिवेदी, रमनजीत सिंह, ओम मिश्रा, स्वरूप राज सिंह जूली, पंकज शुक्ला, आशुतोष अवस्थी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *