Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

यातायात प्रभारी लाल जी सविता सहित उपनिरीक्षक आकाश मिश्रा व अन्य पुलिसकर्मी हुए सम्मानित
FATEHPUR NEWS: जिले में यातायात माह नवम्बर-2025 के अंतर्गत चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का समापन किया गया। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय तथा क्षेत्राधिकारी जाफरगंज दुर्गेश दीप के नेतृत्व में यह अभियान पूरे माह सफलतापूर्वक संचालित किया गया। अभियान के दौरान जनपद की यातायात पुलिस ने 122 से अधिक विद्यालयों/महाविद्यालयों में जाकर लगभग 22,250 छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इसी क्रम में तीन प्रमुख विद्यालयों -1-सरस्वती बाल मन्दिर इण्टर कॉलेज, रघुवंशपुरम, फतेहपुर 2- लाल बहादुर शास्त्री बालिका इण्टर कॉलेज, पनी, फतेहपुर 3- पी.एम. श्री राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज, फतेहपुर में निबन्ध, भाषण, चित्रकला, पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समापन समारोह में सुभी श्रीवास्तव (कक्षा-9), प्रतिभा सिंह (9), अंशिका सिंह (9), अंजीत सिंह (9), खुशी (9), सुमन (8), आदित्य सिंह (8), माधव (6), वृजेन्द्र प्रताप सिंह (7), उन्नति दिवेदी (9), साक्षी (9), आरोही सोनी (8), आयुषी वर्मा (8), नैतिक कुमार (6), पुष्पेन्द्र (6), फातमा (10), दशरा अजीज (12), प्रियंका सोनी (10), सपना, गुलफिशा, दीक्षा गुप्ता, वंशिका गुप्ता (10वीं), इंशानूर (10वीं), संध्या जयसवाल (10वीं), जयसवाल (8वीं), मैनाज (12वीं), शालिनी (10वीं), अंशिका (9वीं), मुस्कान (9वीं), आफरीन (10वीं), आसकी (9वीं), फाकेहा (9वीं) मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह में समाज सेवियों एवं गणमान्य नागरिकों आशोक तपस्वी, गंगा बचाव समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र सरण सिम्पल, आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश प्रतिनिधि एवं जिलाध्यक्ष अभिनव यादव, प्रदीप ट्रांसपोर्ट के प्रतिनिधि किसन तथा बाल विद्या मंदिर रघुवंशपुरम के प्रबंधक राकेश त्रिवेदी को भी सम्मानित किया गया। यातायात पुलिस के उत्कृष्ट कार्य एवं सर्वाधिक प्रवर्तन कार्यवाही हेतु प्रभारी यातायात लालजी सविता- प्रथम स्थान उ०नि० यातायात, रामानंद यादव द्वितीय स्थान यातायात, उ०नि० अवधेश सिंह- तृतीय स्थान, उ०नि० आकाश मिश्रा, प्रभारी चौकी शाह (थाना गाजीपुर) प्रवर्तन में प्रथम उ०नि० विनोद कुमार, प्रभारी चौकी जयरामनगर (थाना गाजीपुर) प्रवर्तन में द्वितीय उ०नि० संतोष कुमार, मु०आ० राजेश कुमार, देवेन्द्र गोस्वामी, अभिमन्यू पटेल तथा आरक्षीगण अनिल कुमार यादव, अरविन्द पटेल, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, अंकित त्रिपाठी एवं धर्मेन्द्र सिंह। अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं के सहयोग से एक विशाल यातायात जागरूकता रैली भी निकाली गई। अपर पुलिस अधीक्षक एवं जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने भी विभिन्न विद्यालयों में जाकर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। 7,220 वाहन चालकों हेतु गोष्ठियाँ आयोजित कर उन्हें जागरूक किया गया तथा 12,500 पैम्फलेट वितरित किए गए। साथ ही 600 मालवाहक वाहनों (ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि) पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाई गई। प्रवर्तन के क्षेत्र में फतेहपुर पुलिस ने नवम्बर माह में 14,802 ई-चालान जारी कर कुल ₹2,15,30,800 (दो करोड़ पंद्रह लाख तीस हजार आठ सौ रुपये) का जुर्माना वसूला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के अभिभावकगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।