Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान जनपद में चलाया जा रहा है, जिंसके अन्तर्गत थानाध्यक्ष महिला थाना शिल्पी शुक्ला ने परामर्शदाता के सहयोग से अभियान चला कर महिलाओं को जागरूक किया गया !बताते चलें कि जनपद मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के दिशा निर्देशन में महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक शिल्पी शुक्ला, काउंसलर नीति गुप्ता के द्वारा दहेज उत्पीड़न,घरेलू हिंसा के उत्पीड़न, साझी गृहस्थी में निवास को लेकर उत्पन्न होने वाली समस्याओं के प्रार्थनापत्रों में काउन्सलर के सहयोग से 13 मामलों में सुलह समझौता का प्रयास किया गया , जिसमें से 05 जोड़े पति-पत्नी की विदाई कराई गई है,05 मामले ऐसे थे जिनमें पति-पत्नी में अत्यधिक मनमुटाव था जिसमें पक्षकारों को सोचने का समय दिया गया है 03 मामले माननीय न्यायालय में लम्बित होने के कारण माननीय न्यायालय में सुलह के लिए पक्षकार सहमत हुए हैं , इस अवसर पर महिला थाने की महिला आरक्षी सुमन लता, बबली पवार , ज्योति , सुनीता एवं पक्षकारों के परिवारिजन भी उपस्थित रहे जिन्हें अभियान मिशन शक्ति फेज 5.0के तहत महिलाओं के हेल्पलाइन नंबर व अन्य योजना कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित पेंशन योजना, कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।