चौधरी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस में वार्षिकोत्सव की धूम, 60 स्कूलों के छात्र हुए शामिल

LAKHIMPUR KHERI NEWS: चौधरी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस, शेरपुर में आयोजित वार्षिकोत्सव में क्षेत्र के लगभग 60 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएमओ देवरिया डॉ अनिल कुमार गुप्ता के साथ संस्थान के संस्थापक इंद्रेश चौधरी (पप्पू चौधरी), अध्यक्ष डॉ. जीतेन्द्र चौधरी और प्रधानाचार्या डॉ. अनुपमा चौधरी की उपस्थिति रही। अतिथियों ने कार्यक्रम की गतिविधियों का निरीक्षण करते हुए प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। सुबह से ही परिसर में छात्रों की भीड़ और रंग-बिरंगी सजावट के बीच उत्सव का माहौल दिखाई दिया। साइंस एक्जिबिशन, सिंगिंग, डांसिंग और मॉडल प्रेजेंटेशन जैसी प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता ने मंच से संबोधित करते हुए नर्सिंग कॉलेज में 150 बेड का अस्पताल संचालित होने पर खुशी ज़ाहिर की। घोषणा के बाद छात्रों और स्टाफ में खासा उत्साह दिखा। मॉडल प्रेजेंटेशन में सरजू सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बेलरायां खीरी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत फैशन शो में विभिन्न राज्यों की पारंपरिक संस्कृति को आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया गया। समापन पर आयोजित डीजे इवनिंग में छात्रों ने जमकर आनंद लिया। पूरा कार्यक्रम अनुशासन और उत्साह के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *