हमारे देश के नागरिक स्वदेशी का लें संकल्प-मड़िहान विधायक

MIRZAPUR NEWS: भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी में मंडल युवा सम्मेलन का आयोजन रविवार को मंडल-अदलहाट विधानसभा, मड़िहान, जिला मीरजापुर के ग्राम भूईली के “प्रजापति उत्सव भवन” के सभागार में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक  रमाशंकर सिंह पटेल ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं.दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक ने अपने संबोधन मे कहा कि हमारे देश के नागरिकों का यह दायित्व है कि स्वदेशी का संकल्प लें और हर वह चीज स्वदेशी है जिसमें किसी भारतीय का पसीना और मेहनत शामिल है। उन्होंने देशवासियों से वोकल फार लोकल का मंत्र अपना कर मेक इन इंडिया के उत्पादों को बढ़ावा देने का संकल्प लेने का आग्रह किया हमारे घरों में आने वाली हर नई वस्तु स्वदेशी होनी चाहिए,स्वदेशी के मंत्र को अपनाकर भारत को आर्थिक रूप से मजबूत एवं विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प पूरा होगा। और कहा कि आज सभी लोग संकल्प ले कि हम सभी स्वदेशी वस्तुओं का ही उपयोग करेंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनूप जायसवाल जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष बैजनाथ प्रजापति, रामबाबू विश्वकर्मा, राजकुमार पांडेय, विरेंद्र केसरी,राजेंद्र बिंद, गोपाल दास सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *