Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MIRZAPUR NEWS: जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मिशन कंपाउंड पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में रविवार को संगठन सृजन/SIR अभियान
व 14 दिसंबर 2025 को होने वाले महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ एवं लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए रामलीला मैदान में दिल्ली चलो की समीक्षा मासिक बैठक संपन्न हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव /सह प्रभारी उत्तर प्रदेश राजेश तिवारी ने कहा कि बीजेपी सरकार में लोकतंत्र एवं संविधान खतरे में है। जब से केंद्र व प्रदेश में बीजेपी की सरकार आई है जनता को परेशानि के अलावा कोई भी कार्य नहीं किया है। तिवारी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कोई एक जुट होकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार से लड़ना होगा तभी हम लोग होने वाले चुनाव में मजबूती से लड़ा जाएगा। इस कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान ने किया ।
अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं कोऑर्डिनेटर सरिता पटेल मीरजापुर के प्रभारी कोऑर्डिनेटर बृजेन्द्र मिश्रा मीरजापुर कोऑर्डिनेटर विक्रम पटेल जिला पंचायत सदस्य शंकर चौबे गुलाबचंद पांडे राजधर दुबे अर्चना चौबे कपिल कुमार सोनकर रवि शंकर तिवारी शिव शंकर पांडे राजेश पटेल कुछ बिहार उपाध्याय शकील अहमद कैलाश प्रजापति अशोक पटेल राजू भारती संजय पटेल उपस्थित रहे।