Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

बॉलीवुड में धूम मचाने आ रही है बिहू अटैक
MIRZAPUR NEWS: (शाहिद वारसी) शनिवार को शहर में स्थित चौबे टोला होटल यस इन में राजसूर्य प्रोडक्शंस की दो नई फिल्मों ‘बिहू अटैक’ और ‘क्रॉस रोड’ का प्रमोशन किया गया। इस दौरान फिल्म से जुड़े कलाकारों और निर्माताओं ने प्रेस वार्ता में मीडिया से दो नई फिल्मों के बारे जानकारी दी। राजसूर्य प्रोडक्शंस, जो एक्शन, मनोरंजन और सस्पेंस आधारित फिल्मों के लिए पहचान बना चुका है।
राजसूर्य प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म बिहू अटैक देशभर के सिनेमाघरों में 14 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। यह फिल्म सेना और सीमा पर तैनात जवानों के साहस तथा उनसे जुड़े घटनाक्रम पर आधारित है। फिल्म में एक्शन और सस्पेंस का भरपूर समावेश है। निर्देशन की जिम्मेदारी सज्जाद खान और प्रवीर कांता शाह ने संभाली है। दोनों निर्देशक इससे पहले मानसून, माय फादर इक़बाल और सर्जिकल स्ट्राइक जैसी फिल्में बना चुके हैं।सज्जाद खान फैशन शो ओमजी सेशन 123 निर्देशित कर चुके हैं और जल्द ही दुबई में नया शो प्रस्तुत करेंगे। मीरजापुर के कलीम खान ने इस फिल्म में अभिनय के साथ सहायक निर्देशक की भूमिका भी निभाई है। कलीम इससे पहले दुल्हन (गुजराती फिल्म) और घपलेबाज वेब सीरीज में निर्देशन कर चुके हैं। दूसरी फिल्म क्रॉस रोड एक वेब फिल्म है, जो हॉरर और सस्पेंस पर आधारित है। इसमें एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर एवं प्रोडक्शन हेड की जिम्मेदारी दाऊद इब्राहिम ने निभाई है। फिल्म के निर्माता आदित्य देसीराजू तथा सह निर्माता और राजसूर्य प्रोडक्शन के संस्थापक संकेत श्रीवास्तव हैं। प्रेस वार्ता में फिल्म के कलाकार अरबाज खान, हितेन तेजवानी, युक्ति कपूर, कलीम खान सहित अन्य मौजूद रहे। कलाकारों ने बताया कि दोनों फिल्में कहानी और प्रस्तुति के मामले में दर्शकों को नया अनुभव देंगी और अपने आप में एक मील का पत्थर साबित होंगी। कलाकारों ने दर्शकों से अपील की कि वे सिनेमाघरों में जाकर फिल्में देखें और कलाकारों का उत्साह बढ़ाएं।