Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

वाजिदपुर तिराहा पर लगा स्वास्थ्य शिविर, चालकों का हुआ स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण
JAUNPUR NEWS: यातायात माह नवंबर 2025 के अंतर्गत जौनपुर पुलिस द्वारा वाजिदपुर तिराहा पर सड़क सुरक्षा जागरूकता को और मजबूत करने के उद्देश्य से एक विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिला चिकित्सालय जौनपुर की विशेषज्ञ टीम ने बस, पिकअप, टैक्सी, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों व परिचालकों के साथ-साथ यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण किया। लगातार यात्रा, लंबी ड्यूटी और अनियमित दिनचर्या के कारण चालकों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर को देखते हुए यह पहल अत्यंत उपयोगी साबित हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत कुमार रजक तथा प्रभारी यातायात सुशील कुमार मिश्र मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने मौके पर चालकों को यातायात नियमों के पालन, ड्राइविंग के दौरान सतर्कता, सीट बेल्ट और हेलमेट के अनिवार्य उपयोग समेत सुरक्षित यातायात से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जागरूक किया। शिविर में उपस्थित चालकों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच से दुर्घटनाओं की रोकथाम में बड़ी मदद मिल सकती है। जौनपुर पुलिस की यह पहल न केवल जागरूकता बढ़ाने वाली है, बल्कि सड़क सुरक्षा को लेकर उनकी गंभीरता और प्रतिबद्धता का भी स्पष्ट संकेत देती है।
यह स्वास्थ्य शिविर, यातायात माह के तहत आयोजित कार्यक्रमों में एक प्रभावशाली और जनहितकारी कदम बनकर सामने आया।