झांसी मंडल : अलार्म चेन खींचने पर कार्रवाई: 179 मामले दर्ज, जुर्माना वसूला गया

JHANSI NEWS: झांसी मंडल के रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के दिशा-निर्देशन में बिना उचित कारण अलार्म चेन खींचने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी है। 01 नवम्बर से 29 नवम्बर तक झांसी मंडल में बिना कारण अलार्म चेन खींचने वाले 179 मामले दर्ज किए गए। इन सभी मामलों में रेल सुरक्षा बल  द्वारा 179 लोगों को गिरफ्तार किया गया और कुल 17,300 रुपये जुर्माना वसूला गया। झांसी मंडल का वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल लगातार यात्रियों की सुविधा और रेल संचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सघन चेकिंग अभियान चला रहे हैं। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि अलार्म चेन का उपयोग केवल आपातकालीन परिस्थितियों में ही करें, क्योंकि ऐसा करने से ट्रेन की समयपालनता प्रभावित होती है,
अन्य यात्रियों को परेशानी होती है व रेलवे को आर्थिक नुकसान होता है। रेल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिना उचित कारण अलार्म चेन खींचना दंडनीय अपराध है और यात्रियों से इसे गंभीरता से लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *