सदर विधायक रवि शर्मा ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात,लोगों से स्वदेशी अपनाने व यूपी एसएआर फॉर्म भरने की अपील

JHANSI NEWS: वार्ड नंबर 31 में श्रीमती ऋतिक गौरव तिवारी के निवास पर पहुंचे सदर विधायक पंडित रवि शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम को स्थानीय नागरिकों के साथ सुना। कार्यक्रम के बाद विधायक ने सभी से प्रधानमंत्री के देशहित व जनहित कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक लोगों का निष्पक्ष रूप से नाम जोड़ने तथा यूपी SIR फॉर्म भरवाने का अनुरोध किया। विधायक बीएलओ से भी मिले और फॉर्म भरने के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी लेते हुए कार्यकर्ताओं को बीएलओ की सहायता करने के निर्देश दिए. कार्यक्रम के दौरान विधायक ने प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी संकल्प पत्र भी बांटे और लोगों से स्वदेशी उत्पाद अपनाने व आत्मनिर्भर बनने की अपील की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्ड में सड़क, पार्क, नाली, बिजली खंभे आदि समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र द्विवेदी, व्यापारी नेता पंकज शुक्ला, सुमित उर्फ सोनू उपाध्याय, हंसराज काकरिया, योगेंद्र त्रिपाठी, राजेंद्र तिवारी, महेश पस्तोर, अरविंद, अशोक शर्मा, विनय यादव, संजय वर्मा, मुकेश यादव, सतीश चंद्र, महावीर वशिष्ठ, मनोज साहू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *