Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: नगर की ह्र्दयस्थली कहे जाने वाले इलाइट चौराहा के नजदीक आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित राज किरण होटल एवं रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर विधायक रवि शर्मा ने फीता काटकर किया. आकर्षक लाल थीम वाले साइनबोर्ड और सुंदर लाइटिंग से सजा यह नया होटल स्थानीय लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और रेस्टोरेंट में उपलब्ध विशेष व्यंजनों एवं सेवाओं की जानकारी ली।
होटल के ऑनर राज जाट ने बताया कि यहाँ साफ-सुथरे, आरामदायक कमरों के साथ परिवारों के लिए उत्तम भोजन व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। “जाट के ठाट” थीम वाले आकर्षक लोगो ने लोगों का ध्यान खींचा और रेस्टोरेंट की विशिष्ट पहचान पेश की। स्थानीय व्यापारियों और समाजसेवियों ने नए होटल के शुभारंभ पर प्रसन्नता जताते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उद्घाटन के साथ ही शहरवासियों में एक नए और बेहतर ठहराव व भोजन स्थल का विकल्प जुड़ गया है। इस दौरान वीरेंद्र प्रताप सिंह, जयसिंह राणा, संजय सिंह, मनोज, अमित, पुनीत, अनिल कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे