Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

फोटो-खिलाड़ियों को सम्मानित करते एएसपी
गौतमबुद्धनगर में आयोजित प्रतियोगिता में वाराणसी जोन की टीम ने हासिल किया द्वितीय स्थान
BHADOHI NEWS: ज्ञानपुर, रिजर्व पुलिस लाइन नोएडा गौतमबुद्धनगर में आयोजित 73वीं वालीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता-2025 में वाराणसी जोन की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। टीम में शामिल भदोही के पुलिसकर्मियों को शनिवार को पुलिस कार्यालय में एएसपी शुभम अग्रवाल ने सम्मानित किया।;इस दौरान वालीबॉल प्रतियोगिता का 11 से 17 नवंबर के बीच किया गया। जिसमें प्रदेश के सभी जोन से टीमों ने प्रतिभाग किया गया था। उपरोक्त प्रतियोगिता में जोन वाराणसी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जोन वाराणसी टीम में शामिल भदोही पुलिस के पुलिसकर्मियों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया। जोन वाराणसी टीम में उपनिरीक्षक हरिवंश सिंह (टीम मैनेजर), उपनिरीक्षक विनोद सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक यादव, हेड कांस्टेबल रामलखन सिंह यादव, हेड कांस्टेबल विद्यानंद सिंह व कांस्टेबल राजित सिंह खिलाड़ी शामिल रहे। इन खिलाड़ियों को आज एएसपी शुभम अग्रवाल ने पुलिस कार्यालय में शील्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए सम्मानित किया।