Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

मिशन शक्ति केंद्र भदोही के लिए मिर्जापुर में आयोजित किया गया प्रशिक्षण एवं कार्यशाला
BHADOHI NEWS: आईजी पुलिस विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर आरपी सिंह द्वारा परिक्षेत्र के कतिपय पुलिस थानों के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केंद्र में पाई गई कमियों में गुणात्मक सुधार लाए जाने के उद्देश्य से परिक्षेत्र स्तर पर परिक्षेत्रीय नोडल अधिकारी एवं एएसपी ऑपरेशन मिर्जापुर मनीष कुमार मिश्र द्वारा शनिवार को पुलिस लाइन मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी सभागार कक्ष में प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस दौरान उक्त प्रशिक्षण एवं कार्यशाला में जनपद भदोही के सहायक नोडल अधिकारी एवं सीओ राजीव कुमार सिंह, प्रशिक्षु पुलिस सीओ मिर्जापुर गायत्री यादव, परिक्षेत्रीय कार्यालय के मिशन शक्ति के प्रभारी निरीक्षक विवेकानंद उपाध्याय सहित जनपद भदोही के समस्त थानों पर संचालित मिशन शक्ति केंद्र के प्रभारी व मिशन शक्ति केंद्र पर नियुक्त 2-2 महिला पुलिसकर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिन्हें मिशन शक्ति केंद्र का सुचारू रूप से संचालन कराएं जाने के लिए डीजीपी उतर प्रदेश द्वारा जारी एसओपी में दिए गए निर्देशों के अनुसार कार्रवाई किए जाने के लिए प्रशिक्षित किया गया। साथ ही मिशन शक्ति केंद्र के प्रभारी व कर्मियों को एसओपी में दिए गए निर्देशों का शत् प्रतिशत अनुपालन कराएं जाने के निर्देश दिए गए। मिशन शक्ति केंद्र के प्रभारी एवं कर्मचारी से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। उनका विधिवत मार्गदर्शन किया गया। उन्होंने प्रशिक्षण एवं कार्यशाला में थाना ऊंज के मिशन शक्ति केंद्र पर नियुक्त महिला आरक्षी आकांक्षा सिंह द्वारा मिशन शक्ति अभियान से संबंधित समस्त बिंदुओं पर अच्छी जानकारी होने एवं अच्छे तरीके से प्रस्तुतीकरण किए जाने पर उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में पूर्ण मनोयोग के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।