Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

बुनकर बंदियों द्वारा निर्मित कालीनों को देखकर की उन्होंने सराहना
फोटो-बीडीएच-06-कारागार का निरीक्षण करते डीएम, एसपी
BHADOHI NEWS: डीएम शैलेश कुमार व एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने शनिवार को संयुक्त रूप से जिला कारागार ज्ञानपुर का निरीक्षण किया। उन्होने जेल में बंद कैदियों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली। जेल अधीक्षक को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाओं को समय से बंदियों को मुहैया कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला जेल में निरुद्ध जनपद भदोही के पुरुष एवं महिला बैरकों में जाकर सरकार द्वारा उन्हें दी जा रही सुविधाओं का डीएम व एसपी ने जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने रसोई घर, स्टोर खाद्यान, महिला बैरक, पुरुष बैरक एवं किशोर बैरक का निरीक्षण किया। साथ ही जेल कैंपस में ही संचालित डिस्पेंसरी का भी उन्होंने निरीक्षण किया। डिस्पेंसरी में मौजूद दवाओं के बारे में जानकारी हासिल की। रसोई घर में बन रहें भोज्य पदार्थ व सरसों तेल की गुणवत्ता का भी परीक्षण किया। तत्पश्चात डीएम व एसपी ने महिला बैरक मेें पहुंचकर उन्हें जेल प्रशासन द्वारा मुहैया कराई जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की। एक जनपद एक उत्पाद के क्रम में कालीन बुन रहे बुनकर बंदियों से डीएम व एसपी ने जानकारी लेते हुए उनके द्वारा निर्मित कालीनों वेलकम, स्वागतम् ,सीता समाहित, प्राकृतिक दृश्य सीनरी आदि का अवलोकन कर उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने बैरक व्यवस्था, शौचालय, साफ-सफाई आदि का निरीक्षण के साथ ही मुलाकाती पंजिका का भी अवलोकन किया। इस मौके पर कारागार अधीक्षक अभिषेक सिंह, जेलर व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।