दबंग ने जलेबी दुकानदार को जड़ा थप्पड़,हंगामा देख पुलिस ने लिया हिरासत में

PRATAPGARH NEWS: पट्टी नगर में आयोजित ऐतिहासिक दशहरे मेले में बाहर से आए दुकानदार को दबंग ने थप्पड़ जड़ दिया। कोतवाली गेट पर हुई वारदात पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। पट्टी कोतवाली के सामने जौनपुर जनपद के लखौंवा बाजार से आए जलेबी दुकानदार प्रदीप कुमार को दबंग ने गालियां देते हुए थप्पड़ जड़ दिया। विरोध पर दबंग युवक ने जान से मार देने की धमकी दी। शोर-शराबे पर मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक सचिन ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *