Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

PRATAPGARH NEWS: लालगंज अझारा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आज बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकांत ओझा ने की, जबकि मुख्य अतिथि थाना लालगंज के उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सलवन के चिकित्सा अधिकारी डॉ. रूपेश जायसवाल रहे। इस अवसर पर अंजोर इंटर कॉलेज के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी, विद्यालय निदेशक राम अवधेश मिश्र, प्रधानाचार्य उमाशंकर मिश्र और उप प्रधानाचार्य उमेश पाल मिश्र सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया गया, जिसके बाद छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी में नवाचार मॉडल प्रस्तुत किए, सामाजिक विषयों पर रंगोली बनाई और कुश्ती, कबड्डी व पानी के बताशे खाने की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। कुश्ती में यशराज सिंह, प्रतीक त्रिपाठी, सुमित गौतम और सार्थक मिश्र विजयी रहे, कबड्डी में कक्षा नवम और द्वादश के छात्र विजेता बने, जबकि पानी के बताशे प्रतियोगिता में शशिशेखर और सृष्टि केसरवानी ने सफलता पाई। छात्रों द्वारा बनाया गया आर्टिफिशियल एक्वेरियम आकर्षण का केंद्र रहा और मेले में लगी दुकानों पर बच्चों ने खूब आनंद लिया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक बसंत कुमार मिश्र, हर्षद शुक्ल, अनूप तिवारी, रेखा ओझा,अभिषेक शर्मा, कुलदीप सिंह, दीपक शर्मा और अश्वनी पाण्डेय मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक शिवकांत ओझा ने छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान और प्रयोगात्मक विज्ञान पर ध्यान देने का आह्वान किया तथा वैज्ञानिक जगदीशचंद्र बसु को याद करते हुए विज्ञान में नए आयाम छूने की प्रेरणा दी।