एनएचएआई द्वारा मंदिर व परिसर तोड़े जाने पर भड़के वीएचपी के कार्यकर्ता

KAUSHAMBI NEWS: सिराथू तहसील के राष्ट्रीय राजमार्ग 19 में स्थित टेढ़ीमोड़ कस्बे में पिछले एक सप्ताह से एनएचएआई व तहसील प्रशासन मिलकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रखा है। यहीं पर चौराहे के पास श्रीरामजानकी मंदिर बना हुआ है। मंदिर के पुजारी ब्रम्हचारी ने बताया कि कस्बे के ही एक दबंग के इशारे पर एनएचएआई ने मंदिर परिसर में बना शिव मंदिर को ध्वस्त कर दिया और अधिग्रहीत जमीन से ज्यादा तोड़े जाने की कोशिश कर रहे थे। जिसको लेकर विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री विवेक जायसवाल की अगुवाई में  सोमवार को मंदिर प्रांगण पहुंचकर एनएचएआई  द्वारा मंदिर तोड़े जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन की सूचना पर कोखराज थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य मौके पर पहुंचकर विश्व हिंदू परीक्षा के कार्यकर्ताओं से बातचीत किया। जहां पर कार्यकर्ताओं का साफ कहना था कि तोड़े गए मंदिर के लिए प्रशासन जमीन उपलब्ध करवाकर मंदिर का निर्माण कराएं। थानाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को समझाबुझा कर शान्त कराया और इसकी सूचना आगे पहुंचाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में विश्व हिंदू परिषद के राजेंद्र पाल, राजेश विश्वकर्मा, राजेंद्र केसरवानी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *