न्यायालय में मामला विचाराधीन, पैमाइश के बाद भी विपक्षी ने शुरू किया अवैध निर्माण

KAUSHAMBI NEWS: बृहस्पतिवार को श्यामलाल के पुत्र देशराज वार्ड नंबर 8 अमिरतापुर नेउपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि देशराज बनाम मोहनलाल प्रकरण वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है और चार दिन पहले राजस्व विभाग द्वारा विवादित भूमि की पैमाइश भी कराई जा चुकी है, इसके बावजूद विपक्षी पक्ष के लोग जमीनी विवाद को नज़रअंदाज़ करते हुए निर्माण कार्य शुरू कर चुके हैं।शिकायतकर्ता के अनुसार, विपक्षी राम बहादुर के पुत्र जमुना प्रसाद ने न्यायालय में मामला लंबित होने के बावजूद ज़बरन निर्माण कार्य शुरू कर दिया। देशराज ने बताया कि निर्माण की जानकारी मिलते ही उन्होंने पुलिस को मौके पर बुलाया, लेकिन चेतावनी के बाद भी विपक्षी पक्ष निर्माण कार्य जारी रखे हुए है।देशराज ने प्रशासन से मांग की है कि जब मामला न्यायालय में लंबित है और पैमाइश की रिपोर्ट भी मौजूद है, ऐसे में विपक्षी द्वारा किए जा रहे निर्माण को तत्काल रोका जाए और न्यायालय की प्रक्रिया का सम्मान सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो विवाद और गंभीर रूप ले सकता है।शिकायतकर्ता ने उपजिलाधिकारी से निष्पक्ष कार्रवाई और न्याय की अपेक्षा जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *