Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज उदयन सभागार में बाल कल्याण समिति की समीक्षा बैठक की.जिलाधिकारी ने अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति को लम्बित प्रकरणों का शीघ्रता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने परिवार में भेजे गये एवं संस्थानों में रह रहें बच्चों का नियमानुसार फॉलो-अप करने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष की समीक्षा के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी को लम्बित प्रकरणों में शीघ्र बैंक खाता खुलवाने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्यवाही समयबद्ध किया जाय तथा यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी शिकायत लम्बित न रहने पाये।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।