Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

पीड़िता ने एसपी से लगाई गुहार
KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग के टुल्लू की अडार की रहने वाली अनीता देवी पत्नी सीताराम उर्फ़ टुल्लू ने पुलिस अधीक्षक कौशांबी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के कुछ विपक्षियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार शुक्रवार की शाम वह अपनी बेटी अनुराधा देवी के साथ खेत पर भैंस को चारा खिला रही थीं, तभी गांव के कुछ विपक्षी वहां पहुँच गए। अनीता देवी का आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज और अपशब्द कहना शुरू कर दिया कि उनके बेटे ने पेड़ से लकड़ी तोड़ी है, जबकि पीड़िता ने इसे पूरी तरह से गलत बताया। विरोध करने पर दबंगों ने दबंगई दिखाते हुए मां-बेटी की पिटाई कर दी, जिससे दोनों के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। घायल मां-बेटी का इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है।पीड़िता का कहना है कि कड़ा धाम पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी देने के बावजूद पुलिस ने मामूली धाराओं में ही चालान कर खानापूर्ति कर दी, जिससे दबंगों के हौसले और बढ़ गए। अनीता देवी ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें यह धमकी भी दी कि अगर कहीं और शिकायत की तो जान से मार देंगे।अनीता देवी ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। पीड़िता ने चेताया कि यदि समय रहते कार्यवाही नहीं हुई तो उनकी जान को गंभीर खतरा बना रहेगा।