Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: ऑनलाइन उपस्थिति का नियम लागू होने के बाद सोमवार को ब्लॉक कार्यालय में ग्राम पंचायत सचिवों ने विरोध करते हुए हाथ में काली पट्टी बांधकर विभागीय कार्य किया। व्यवस्था में बदलाव न होने पर पांच दिसंबर से ब्लॉक मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश पर बुधवार को ब्लांक के ग्राम पंचायत व विकास अधिकारियों ने ऑनलाइन उपस्थिति व्यवस्था का विरोध करते हुए हाथ में काली पट्टी विभागीय कार्य को संपादित किया। पंचायत संघ के जिला अध्यक्ष पूरन चंद्र ने बताया ऑनलाइन उपस्थित होने के बाद क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को दिक्कतें होंगी। जिसे लेकर विरोध किया जा रहा है। ऐसे में सभी ब्लॉक कार्यालय में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया है ।इसके अलावा समन्वय समिति द्वारा सीडीओ को ज्ञापन दिया गया है ऐसे में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पांच दिसंबर से सत्याग्रह किया जाएगा। इस दौरान सचिव उदय पटेल, प्रदीप कुमार, नीरज यादव, विनय सिंह, जितेंद्र कुमार त्रिपाठी, जगजीत कुमार वीरेंद्र कुमार आदि रहे।