Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) पवन कुमार मीना ने सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फतेहपुर परिसर में बन रहे स्टेडियम निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। स्टेडियम का निर्माण कार्य यूपी सिडको द्वारा मे० नन्द किशोर सिंह के माध्यम से कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर नाराज़गी जाहिर की। मौके पर पीली और गुणवत्ताहीन ईंटें पाई गईं, जिन्हें तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कार्यदायी संस्था और फर्म को नोटिस जारी करते हुए पूरी जांच कराने के निर्देश दिए। सीडीओ ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में मानक के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण सामग्री का ही प्रयोग किया जाए। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिया कि ईंट सहित सभी सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा कराया जाए। निरीक्षण के दौरान कॉलेज की प्रधानाचार्या अल्का गौड़ सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।