Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

सीओ सिटी ने व्यवस्था सुधार के दिए निर्देश
FATEHPUR NEWS::पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में सोमवार को क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा ने थाना मलवा का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत गार्ड की सलामी से हुई। क्षेत्राधिकारी ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मालखाना और मिशन शक्ति केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने मिशन शक्ति केंद्र पर आए प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की स्थिति भी जानी और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना शस्त्रागार की स्थिति देखी और असलहों की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कई महत्वपूर्ण अभिलेखों जैसे कैशबुक, गार्ड फाइल, रजिस्टर नंबर-08, बीट सूचना रजिस्टर, मालखाना रजिस्टर, ऑर्डर बुक, क्रियाशील अपराधी सूची और न्यायालय से जुड़े अभिलेख का अवलोकन किया। अंत में क्षेत्राधिकारी ने प्रभारी निरीक्षक को सभी व्यवस्था व्यवस्थित रखने, अभिलेख अद्यतन करने और कानून-व्यवस्था के पालन में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।