Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

पीड़ितों ने एसपी को दी तहरीर, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
FATEHPUR NEWS: बिंदकी थाना क्षेत्र के सरदारपुर गांव स्थित मां दुर्गा सामाजिक सेवा संस्थान के आश्रम में हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। आश्रम के अध्यक्ष धर्मराज रैदास ने आरोप लगाया कि गांव का कुख्यात अपराधी सचिन उर्फ राजा अपने चार अज्ञात साथियों के साथ अचानक आश्रम में घुस आया और भारी उत्पात मचाया। आरोप के अनुसार, सचिन उर्फ राजा ने आते ही ट्रस्ट के प्रबंधक बाबा रामनरेश को मां-बहन की गालियां देते हुए बेरहमी से पीट दिया। हमलावरों ने आश्रम में रखे सामान को तोड़फोड़ कर पूरा परिसर अस्त-व्यस्त कर दिया, जिससे मौजूद लोग दहशत में आ गए। पीड़ित धर्मराज के मुताबिक आरोपियों ने उन्हें भी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जाते-जाते सचिन उर्फ राजा प्रबंधक बाबा रामनरेश की मोटरसाइकिल उठा ले गया और आश्रम में रखे 5 हजार रुपये भी लूट ले गया। धमकी देते हुए उसने कहा कि यदि किसी ने शिकायत की, तो नतीजा बेहद गंभीर होगा। घटना के बाद आश्रम में भगदड़ और भय का माहौल बन गया। पीड़ित पक्ष ने एसपी फतेहपुर को तहरीर देकर सचिन उर्फ राजा और उसके साथियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।