Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

प्रधान एवं समाजसेवी मोहम्मद खतीब ने किया टूर्नामेंट का शुभारंभ
FATEHPUR NEWS: शीतकाल के शुरुआत के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट टूर्नामेंटों की धूम मच गई है। जगह-जगह मैचों का उद्घाटन और समापन का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में सोमवार को हथगाम क्षेत्र के अकबरपुर चोराईं गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन ग्राम प्रधान एवं समाजसेवी मोहम्मद खतीब ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान ने कहा कि खेल न केवल शरीर को तंदुरुस्त रखते हैं, बल्कि आपसी भाईचारा भी बढ़ाते हैं। खेल हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्रिकेट ऐसा खेल है जिसमें कभी भी कोई खिलाड़ी कमाल दिखा सकता है। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को ईमानदारी और खेल भावना के साथ टूर्नामेंट को सफल बनाने की सलाह दी। इस दौरान टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में मोहम्मद साहिल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और शानदार गेंदबाजी की बदौलत टिकरी ने मोहम्मदपुर गौंती को छह विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर टिकरी ने गौंती को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। 12 ओवर के इस मैच में मोहम्मदपुर गौती ने 112 रन बनाए, जिसमें सबसे ज्यादा रन ओसामा ने बनाए। गेंदबाजी में टिकरी के मोहम्मद साहिल ने 42 रन देकर 6 विकेट झटके। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी टिकरी की टीम ने कप्तान बाबा फरीद की अगुवाई में चार विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया। टीम के लिए मोहम्मद साहिल ने शानदार 54 रन ठोके और उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस उद्घाटन समारोह में मोहम्मद तारिक, सलमान अहमद, मोहम्मद फैजान, महताब अहमद, मोहम्मद तासिब, मेराज अहमद, गुफरान अहमद, हैदर अली, विनोद कुमार, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद हसीब, मोहम्मद शहंशाह, जुनैद अहमद, मोहम्मद कमर, मोहम्मद इस्माइल, मोहम्मद नूर मोहम्मद, मान सिंह, हसमत अली, नावेद अहमद, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद इमरान, शमशेर अहमद, मुंशाद अहमद, रोशन, अनस, इमाम अली सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।