मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने नारियों को किया जागरूक

एसपी के निर्देश पर एंटी-रोमियो टीम ने चलाया अभियान
FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार की महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत सोमवार को जनपद फतेहपुर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति एवं एंटी-रोमियो टीमों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं-बालिकाओं को जागरूक किया। टीमों ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर लोगों से संवाद स्थापित किया तथा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इनमें प्रमुख रूप से— मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण अभियान, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना एवं महिला शक्ति केंद्र योजना रही। इसके साथ ही टीमों ने महिलाओं एवं लड़कियों में सतर्कता बढ़ाने हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी पंपलेट के जरिए वितरित की जिनमें वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 (मोबाइल पैनिक बटन का डेमो भी दिया गया), सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 102, एम्बुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 आदि शामिल रहा। जनपद पुलिस की इस पहल को लोगों ने सराहा और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने में अभियान को प्रभावी कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *