Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

FATEHPUR NEWS: सोमवार को पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह पुलिस कार्यालय में आम जनता से मिले और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। एसपी ने कहा कि पुलिस का प्रमुख दायित्व जनता की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना है, इसलिए किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए। उन्होंने आने वाले सभी फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। जनता दर्शन कार्यक्रम में कई लोग अपनी समस्याएँ लेकर पहुंचे थे, जिन पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल कार्यवाही हेतु सम्बन्धित थानों और शाखाओं को आवश्यक निर्देश जारी किए गए।