प्रेम प्रसंग में युवक की पिटाई, परिजनों को भी किया घायल

FATEHPUR NEWS: सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के तकिया पर मजरे अफोई गाँव में प्रेम प्रसंग का मामला हिंसक रूप ले गया। गांव के अजय कुमार को प्रेमिका के परिजनों ने एक बारात से लौटते समय पकड़ लिया और घर ले जाकर कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि उसके बाद युवक की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की गई। उधर, देर रात तक अजय के घर न पहुंचने पर उसके पिता और बहन उसकी खोजबीन में जुटे। ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर जब परिजन प्रेमिका के घर पहुंचे तो आरोपितों ने उन्हें भी पीट-पीटकर घायल कर दिया। मारपीट में प्रेमी के पिता, मां, भाई और बहन को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही गांव में भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने कमरे में बंद अजय को छुड़ाया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं परिजनों ने बताया कि अजय बारात से लौटा ही था कि गांव के एक दबंग परिवार ने उसे पकड़ लिया और प्रेम प्रसंग के चलते उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। परिजनों ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर स्थानीय पुलिस जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *