Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

पंचायत चुनाव को लेकर उपस्थित कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
FATEHPUR NEWS: अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा दीपमाला कुशवाहा का सोमवार को जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल के नेतृत्व में खागा बाईपास स्थित शालीमार होटल, जीटी रोड पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद दीपमाला कुशवाहा ने महापुरुषों—महाराजा बिजली पासी, ठाकुर दरियाव सिंह, राष्ट्रीय कवि पंडित सोहनलाल द्विवेदी, सरदार वल्लभभाई पटेल, गणेश शंकर विद्यार्थी, लाल बहादुर शास्त्री, छत्रपति शाहूजी महाराज, सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य, अग्रसेन महाराज और कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात वह डाक बंगले पहुंचीं, जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने संगठन को मजबूत करने और बूथ स्तर की तैयारी तेज करने के निर्देश दिए। बैठक में गोवर्धन पटेल, शैलेन्द्र पटेल, कांति कुशवाहा, सुमन सिंह मौर्य, अरुण पटेल, आदित्य तिवारी, सुरेश पटेल, रवेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, राकेश सिंह, अभय सिंह, पदम पटेल, गौरव दत्त तिवारी, आजाद पटेल, बाबी सिंह, राजू पटेल, विनोद कुशवाहा, साधना सिंह, दिलीप सिंह, ब्रजेश पटेल, ब्रजेश पाल, पूजा देवी, सारधा, सविता देवी, सर्वेश पटेल, डॉ. नंदराम शर्मा, उस्मान खान, सिद्धनाथ तिवारी, आशीष यादव, सोनू सिंह, कारण पटेल, सर्वेश कुशवाहा, रामराज बौद्ध, राजेंद्र बौद्ध, सुनीता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।