स्वामी मूलानंद महाराज का 29वां निर्वाण दिवस धूमधाम से मनाया गया

हवन-पूजन और भंडारे में उमड़ी श्रद्धा
FATEHPUR NEWS: शहर के जीटी रोड स्थित राधा वाटिका में ब्रह्मलीन परमपूज्य श्री श्री 1008 स्वामी मूलानंद महाराज सरस्वती के 29वें निर्वाण दिवस का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हवन-पूजन, साधु-संत सम्मान और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संतों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्त, गोपाल कृष्ण गुप्त तथा अयाह-शाह विधायक विकास गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने सर्वप्रथम स्वामी मूलानंद महाराज की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना की और विधि-विधान से हवन संपन्न कराया। इसके बाद उपस्थित साधु-संतों को अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। पंक्ति में बैठाकर सभी संतों को भंडारे का प्रसाद भी वितरित किया गया। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ देखने को मिली। अवसर पर भाजपा नेता पुष्पराज पटेल, दुर्गादत्त शास्त्री, संतोष द्विवेदी, प्रकाश गुप्ता, जनार्दन त्रिपाठी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इसी क्रम में चुरियानी समियाना सिद्धपीठ रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में भी स्वामी मूलानंद महाराज की समाधि स्थल पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यहां महंत श्री श्री 1008 विरक्तानंद जी महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा और संतों-भक्तों ने स्वामी मूलानंद महाराज की शिक्षाओं को याद करते हुए आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। भंडारे में राजू गुप्ता हलवाई, लक्ष्मी गुप्ता, शिवाकांत शिवहरे, मल्लू द्विवेदी, बम लहरी द्विवेदी, चुनकन सिंह, तेजबहादुर सिंह, सौजन्य सिंह, जमुना शुक्ला, कमल तिवारी, उपेंद्र नाथ द्विवेदी, प्रताप नारायण अवस्थी, कुबेर शुक्ला, वीरेंद्र रैदास सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *