Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

MANDA/PRAYAGRAJ: प्रदेश के ग्राम पंचायतों में कार्यरत क्षेत्रीय सचिवों ने सोमवार को विकास खंड मांडा परिसर में काली पट्टी बांधकर ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली लागू किए जाने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए प्रयागराज जिलाधिकारी को चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। सचिवों का कहना है कि बिना स्पष्ट दिशा-निर्देश और संसाधन उपलब्ध कराए कुछ अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने का दबाव बनाया जा रहा है। चुनावी कार्यों के बीच किए जा रहे इस आंदोलन के अंतर्गत 15 दिसंबर 2025 को सभी सचिव अपने क्लस्टर की पंचायतों के डोंगल विकासखंड कार्यालय में जमा करेंगे। वे ई-ग्राम स्वराज की जटिल भुगतान प्रणाली के स्थान पर एकीकृत मोबाइल ऐप/वेबसाइट/पोर्टल की मांग कर रहे हैं। मौके पर महेश कुमार गौड़, संजीव कुमार, संदीप कुमार गुप्ता, धीरेंद्र कुमार बिंद, तेज बहादुर, संदीप कुमार, कमल कुमार, सत्यप्रकाश सहित आदि ब्लॉक कर्मचारी मौजूद रहे।