नौगढ़ में मतदाता पुनरीक्षण अभियान की रफ्तार पर डीएम की नजर, समयबद्ध फीडिंग के निर्देश

SIDHARTHNAGAR NEWS: तहसील नौगढ़ में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान-2025 के अंतर्गत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को दिए गए गणना प्रपत्रों और उनकी फीडिंग की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि लेखपाल बीएलओ के साथ समन्वय बनाकर सभी मतदाताओं तक घर-घर गणना प्रपत्र पहुंचाएं तथा भरे हुए प्रपत्रों को समय से एकत्र कर फीडिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि जिन बीएलओ ने अपना कार्य पूरा कर लिया है, वे अन्य का सहयोग कर अभियान को समय पर पूरा कराएं। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य, तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *