Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

SIDHARTHNAGAR NEWS: कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के गठन हेतु जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि एफपीओ से महिलाओं को अधिक से अधिक जोड़ा जाए। उन्होंने विकासखंड खेसरहा में सीबीबीओ ‘सेन्टर फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट’ द्वारा तीन नए एफपीओ बनाने, शोहरतगढ़ में आशादीप फाउंडेशन द्वारा एक नया एफपीओ गठित करने तथा बढ़नी, डुमरियागंज और लोटन में गोपाल शिक्षण एवं ग्रामीण विकास संस्थान द्वारा एफपीओ गठन को लेकर चर्चा की। नौगढ़, खेसरहा, लोटन, मिठवल, बढ़नी, भनवापुर, बर्डपुर और इटवा विकासखंडों में एफपीओ गठन हेतु उप्र को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड एवं उप्र उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड को क्लस्टर आधारित बिजनेस ऑर्गनाइजेशन (सीबीबीओ) के रूप में नामित किया गया है। इन विकासखंडों में चल रही प्रगति की समीक्षा बैठक में की गई। बैठक में उपकृषि निदेशक राजेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।