Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: कोतवाली क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान महिला सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181 एवं साइबर क्राइम से बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई। एसएसआई किरन रावत व कॉन्टेबल उमा शर्मा पुलिस टीम ने बाजार, स्कूलों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं व छात्राओं को आत्मरक्षा के मूलभूत टिप्स भी बताए। एसएसआई किरन रावत ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सुरक्षा एवं सम्मान की भावना को मजबूत करना है। अभियान के दौरान लोगों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।