Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन में तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (प्रशासन) डॉ. सुनीता तिर्की के नेतृत्व में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा ने विश्व एड्स दिवस के इतिहास व महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस दिवस को मनाने का प्रमुख उद्देश्य एचआईवी/एड्स के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना, प्रभावित लोगों के प्रति संवेदनशीलता और एकजुटता व्यक्त करना तथा विज्ञान और नीतियों के माध्यम से इसके उन्मूलन की दिशा में वैश्विक प्रयासों को मजबूती प्रदान करना है। साथ ही उन्होंने संक्रमण की रोकथाम में जनभागीदारी को अत्यंत आवश्यक बताया। इस अवसर पर डॉ. सिद्धार्थ कुमार केशरवानी, डॉ. योगेश कुशवाह, डॉ. वेलमुरुगन, डॉ. रम्या, डॉ. गुनानिधि, डॉ. इशान खान, डॉ. आशुतोष, डॉ. विकास एवं डॉ. नितिन सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रीमती गीता चौधरी, श्रीमती एच. एम. क्रोजर, श्रीमती पी. जयमणि, श्रीमती सलमा, श्रीमती पूजा हयारण, श्रीमती प्रिंसी तोमर, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक एस. डी. मंसूरी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक हरभजन, फार्मासिस्ट गुरजिंदर शर्मा, राकेश गुप्ता, कार्यालय अधीक्षक पी. के. अवस्थी, एम. एच. ए. हरीश, इमरत, राजेन्द्र तथा समस्त पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। अंत में सहायक नर्सिंग अधिकारी सुनीता अहमद ने सभी आगंतुकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।