Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

बुंदेलखंड राज्य के लिए ‘गली-गली, पांव-पांव’ यात्रा की शुरुआत
JHANSI NEWS: पृथक बुंदेलखंड राज्य आंदोलन को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से बुंदेलखंड क्रांति दल द्वारा “गली-गली, पांव-पांव” कार्यक्रम का शुभारंभ (सोमवार) को किया गया। इस अवसर पर आयोजित पदयात्रा का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह ने किया। पदयात्रा का शुभारंभ दोपहर 12 बजे पंचकुइया मंदिर, झांसी से हुआ। प्रारंभ से पूर्व आयोजित सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “बुंदेलखंड के विकास के लिए पृथक राज्य आवश्यक है। जब तक बुंदेलखंड को उसका अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक यहां के युवाओं, किसानों और आम जनता की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो सकता। स्वतंत्र राज्य ही बुंदेलखंड के भविष्य को सुरक्षित करने का मार्ग है।” सभा में अन्य वक्ताओं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हरी नारायण श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महासचिव मो. नईम मंसूरी, छात्र क्रांति दल के अध्यक्ष राजू वंशकार, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा अरविंद सिसोदिया, जिलाध्यक्ष विनोद वर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा शर्मा, नगर अध्यक्ष रेखा साहू ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बुंदेलखंड की दशकों पुरानी उपेक्षा को दूर करने का एक ही उपाय है—पृथक बुंदेलखंड राज्य का गठन। उन्होंने जनता से इस आंदोलन को व्यापक समर्थन देने की अपील की। इसके बाद पदयात्रा पंचकुइया मंदिर से आगे बढ़ी और बजरिया गणेश मंदिर, नारियां बाजार, बिसाती बाजार, बड़ा बाजार, मालिनों का चौराहा, मानिक चौक, सिंधी तिराहा, कोतवाली होते हुए पुनः पंचकुइया मंदिर पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘जय जय बुंदेलखंड’ “बुंदेलखंड तो लेंगे लेंगे ” के नारों से माहौल को पूरे समय उत्साहपूर्ण बनाए रखा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर सिंह, गुलाब सिंह चौहान, मो. आरिफ कमाल, श्रीमती सुमन गौर, श्रीमती मुन्नी अहिरवार, निशा गौर, प्रमोद सिंह शेखावत, प्रफुल्ल शर्मा, जगदीश विश्वकर्मा, पप्पू श्रीवास, अफसर अली, राम प्रसाद धानुक, अनवार अहमद मंसूरी, जुबेर खान, बाबू राम अहिरवार, हरि शंकर शर्मा, मो. सुहेल, दुर्गा प्रसाद, ब्रिज किशोर वर्मा, ताहिर हुसैन, शेखअरशद, सुनील पुरोहित, देवेंद्र सेंगर, दीपक परिहार, शंकर तिवारी, छोटू खान, शमशुद्दीन राईन , मो. जावेद , , जामिन हुसैन,महेंद्र सिंह, बाबू लाल कुशवाहा , क्रांति कुमार कुशवाहा, आयुष तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। राष्ट्रीय महासचिव मो. नईम मंसूरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।