Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

JHANSI NEWS: रेलवे स्टेशन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। पकड़े गए तस्करों के पास से 10.461 किलोग्राम नाजायज़ गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत लगभग पांच लाख रुपये बताई जा रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेलवे विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक रेलवे सलीम खान के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत की गई। प्रभारी निरीक्षक जीआरपी झांसी रावेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में जीआरपी व आरपीएफ की टीम ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को दबोचा।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्हें यह गांजा छत्तीसगढ़ के एक रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने दिया था। वे इस माल को दिल्ली ले जाकर छोटी पुड़ियों में बेचने वाले थे। ट्रेन में पुलिस की चेकिंग देखकर उन्होंने झांसी में उतरने की कोशिश की, लेकिन संयुक्त टीम ने उन्हें पकड़ लिया।
पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है
ऑपरेशन में जीआरपी झांसी के पुलिसकर्मियों के साथ आरपीएफ के डिटेक्टिव विंग और पोस्ट झांसी के जवान शामिल रहे, जिनमें
अजय कुमार, वीरविक्रम, आशुतोष तिवारी, सचिन द्विवेदी, आशीष कुमार, मनोज कुमार, पुष्पेंद्र पाल, एएसआई नवीन कुमार, गुरमीत सिंह, नरपाल और विक्रम सिंह प्रमुख रहे।