Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

LAKHIMPUR KHERI NEWS: उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता मोहम्मदी ब्लॉक के स्मार्ट गांव दीनदयाल पुरम पहुंचे, जहाँ उन्होंने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण व ग्रामीण विकास को जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके बाद वे पाल अभय कचनार स्थित स्वयंसेवी गौशाला—माताजी गौ धाम पहुंचे और गौ पूजन किया, गौवंश को फल खिलाए तथा नंदी की सेवा कर सभी को गोसेवा का संदेश दिया। उन्होंने गौ धाम के संचालक अजय रस्तोगी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पिछली सरकारों के समय गोवंश की स्थिति दयनीय थी, लेकिन वर्तमान सरकार निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि भटकते हुए किसी भी गौवंश को तत्काल सुरक्षित आश्रय स्थल पर पहुँचाया जाए। गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने किसानों से संवाद कर कहा कि रासायनिक खेती के दुष्परिणाम तेजी से बढ़ रहे हैं और मिट्टी का सूक्ष्म जीवाणु नष्ट हो रहा है, जिससे रोगों में वृद्धि हो रही है। उन्होंने प्राकृतिक खेती को समाधान बताते हुए कहा—“जहाँ गाय है, वहाँ समृद्धि है। समृद्धि का अर्थ केवल पैसा नहीं, बल्कि शुद्ध भोजन, शुद्ध पेय और शुद्ध जीवन है।” उन्होंने बताया कि सरकार गौशालाओं के विकास और गौ आधारित प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना पर तेजी से काम कर रही है। पशुधन वाले क्षेत्रों में नेपियर घास और सहजन का रोपण कराया जा रहा है तथा 365 दिन हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
उन्होंने अपील की कि स्वयंसेवी संस्थाएं हर घर तक गाय पहुँचाने के लक्ष्य में सहयोग करें, क्योंकि एक गाय 200 से अधिक उपयोगी उत्पाद देती है। कार्यक्रम में रूरल हब के संयोजक गौरव गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता योगेश त्रिवेदी, आरएसएस जिला संघ चालक अमित भसीन तथा पशु विभाग के डा. रजनीश कुमार मौजूद रहे।