श्रीमद् भागवत कथा से पहले निकली भव्य कलशयात्रा

डॉ.श्यामसुंदर ‘पाराशर’ जी महाराज करेंगे कथा वाचन, राजा भइया के मार्गदर्शन में हो रहा आयोजन
PRATAPGARH NEWS: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के मार्गदर्शन में बाबा हौदेस्वर नाथ धाम के शुकुलपुर दिलेर गंज बेंती में मंगलवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गई। यह कलशयात्रा आज 3 नवंबर से शुरू होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पहले आयोजित की गई। कथा का वाचन श्रीधाम वृंदावन के अंतरराष्ट्रीय कथाकार डॉ. श्यामसुंदर ‘पाराशर’ जी महाराज करेंगे, जो अपनी मधुर वाणी और भावपूर्ण कथा वाचन के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध हैं।कलशयात्रा कथा स्थल से शुरू होकर बाबा हौदेस्वर नाथ धाम पहुंची। यहां पूजन-अर्चन के बाद यात्रा संपन्न हुई। आयोजक गुल्लू मिश्रा के माता-पिता मुख्य यजमान ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बाबा हौदेस्वर नाथ का विधिवत पूजन किया। उन्होंने कथा के सफल आयोजन और जनकल्याण की कामना की।कलशयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक पीतांबर वस्त्र धारण कर सिर पर कलश उठाए हुए थीं। वे श्रीकृष्ण भक्ति में लीन दिखीं। डीजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर श्रद्धालु यहां झूमते हुए भक्ति का उल्लास बिखेर रहे थे।कथा को लेकर क्षेत्र में बड़ा उत्साह है, सभी तैयारियाँ पूर्ण हो गई हैं। सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। कथा स्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी रखे हुए हैंकथा के आयोजक गुल्लू मिश्रा ने कलशयात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राजा भइया के मार्गदर्शन में यह कथा आयोजित की जा रही है, जो क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ा धार्मिक अवसर है। इस अवसर पर कुंडा प्रमुख संतोष सिंह, प्रधान सज्जन शुक्ला, लवलेश तिवारी बउआ, अर्पित, सत्यम मिश्रा नई बाजार, गोलू दादा, विजय पांडेय डीहा, अमित पांडेय, लल्ला तिवारी ढिंगवश, विनीत पांडेय रामनगर, राकेश सिंह भदरी, अनुराग शुक्ला एडवोकेट, अतुल मिश्रा, बबलू मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *