Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल
PRATAPGARH NEWS: युवक की गोली मारकर की गयी हत्या में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पीएम के बाद मंगलवार की शाम शव घर लाया गया तो कोहराम मच गया। गम के बीच परिजनों ने सभी आरोपियो की गिरफ्तारी, शस्त्र लाइसेंस, आर्थिक सहायता आदि की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे अफसरों को मांग पत्र सौंपा। अफसरों के समझाने पर परिजन शव को दफन करने पर राजी हुए। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। लालगंज कोतवाली के उधरनपुर निवासी तीस वर्षीय तस्कील पुत्र नईम सोमवार को दोपहर सांगीपुर थाना के कमयनपुर बाजार गया था। जहां पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने गोली मारकर तस्कील की हत्या कर दी थी। मामले में मृतक के भाई कलीम की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी सांगीपुर के असांव निवासी अमान पुत्र अमजद, असरही लालगंज निवासी सलमान पुत्र सलीम खान व सलीम खान पुत्र ननकऊ तथा गोड़वा सांगीपुर निवासी इस्लाम पुत्र शरीफ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मुख्य आरोपी अमान को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। इधर पीएम के बाद मंगलवार शाम करीब चार बजे मृतक का शव घर लाया गया तो कोहराम मच गया। परिजन फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही बीस लाख के मुआवजे और दो शस्त्र लाइसेंस की मांग करते हुए मौके पर मौजूद अफसरों को मांग पत्र सौंपा। अफसरों के समझाने पर परिजन मृतक के शव का अंतिम संस्कार करने पर राजी हुए। सीओ आशुतोष मिश्र का कहना है कि फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।