नौकरी के नाम पर लाखों ठगे, केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के सांगीपुर वार्ड निवासी पंकज कुमार दुबे पुत्र स्व0 बाल भगवान दुबे ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि नगर कोतवाली के पूरे ईश्वरनाथ मीरा भवन निवासी आरोपी विमल पाण्डेय पुत्र महेन्द्र कुमार पाण्डेय ने पीड़ित को अपने आवास पर बुलाया और एडीजे कोर्ट में क्लर्क की नौकरी दिलाने की बात कही। पीड़ित का आरोप है कि झांसे में आकर उसने आरोपी को कई बार में कुल तेरह लाख नब्बे हजार रूपये दिये। खुद को ठगी का शिकार होने की जानकारी होने पर पीड़ित आवाक रह गया। उसने आरोपी से अपने पैसे वापस मांगे। बार बार मांगने के बाद आरोपी ने पचास हजार रूपये वापस भी किया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार की है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद आरोपी विमल पाण्डेय के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *