Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को एडीएम न्यायिक प्रबुद्ध सिंह के साथ नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अझुवा का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एच.आर.पी. रजिस्टर के अवलोकन पर गर्भवती महिलाओं का मोबाइल नम्बर सहित अन्य सूचनायें अंकित/अपडेट न पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए ए.एन.एम. को गर्भवती महिलाओं का मोबाइल नम्बर अवश्य अंकित करने के निर्देश दिए, ताकि समय-समय पर गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सलाह के साथ ही जॉच के लिए अस्पताल बुलाया जा सकें। इसके साथ ही उन्होंने ए.एन.एम. से कहा कि हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्हांने ए.एन.सी. रजिस्टर अवलोकन करते हुए कहा कि सभी सूचनायें अंकित की जाय तथा गर्भवती महिलाओं की सभी ए.एन.सी. चेक-अप सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई की स्थिति ठीक न पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं स्टॉप नर्स का रोस्टर बनाने के निर्देश दिए ।जिलाधिकारी ने प्रसव कक्ष के निरीक्षण के दौरान कहा कि निर्धारित समयावधि तक प्रसूता महिला को अस्पताल में रोका जाय। उन्होंने 102-एम्बुलेन्स की जॉच के दौरान ई.एम.टी. अवधेश सिंह से कहा कि एम्बुलेन्स में निर्धारित सभी आवश्यक इमर्जेन्सी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाय। उन्होंने पैथोलॉजी कक्ष के निरीक्षण के दौरान लैब टेक्नीशियन से उपलब्ध जॉच की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि जॉच के लिए आवश्यक किट की उपलब्धता सुनिश्चित बनाएं रखी जाय। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह उपस्थित रहें।