Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के गुलामीपुर से मंझनपुर के समदा बारात गई थी , बरातियों में मौजूद एक मनचला एक युवती से छेड़खानी करने लगा , बात बढ़ने पर मौजूद लोगो ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया जिसके बाद चौथी लेने आए लड़के पक्ष के साथ मनचला अपने साथियों के साथ मारपीट कर धमकी देने लगा , पीड़ित ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है । मंझनपुर कोतवाली के समदा निवासी नुरैन पुत्र मुहर्रम ने सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी पुत्री की शादी सैनी कोतवाली के गुलामीपुर में तय हुई थी , 29 नवंबर को गुलामीपुर से बारात आई थी जहां बारातियों में शामिल एक मनचला लड़कियों से छेड़खानी करने लगा , बात बढ़ने पर मौजूद लोगो ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया । एक दिसंबर को नुरैन अपने रिश्तेदारों के साथ गुलामीपुर चौथी लेने आए थे , नुरैन का आरोप है कि इस दौरान मनचला अपने साथियों के साथ मिलकर गाली गलौच करते हुए मारपीट कर धमकी देने लगा , जिसमे वह और भतीजा गुफरान जख्मी हो गया । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है ।