जिलाधिकारी ने अझुवा में हाइवे व  निरीक्षण,लोगो की सुनी समस्या दिए आवश्यक दिशा निर्देश

KAUSHAMBI NEWS: जिलाधिकारी कौशांबी डा अमित पाल ने मंगलवार को नगर पंचायत अझुवा में राष्ट्रीय राजमार्ग,टांडा मोड़ व नवीन मण्डी मोड़ का स्थलीय निरीक्षण कर जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं. राष्ट्रीय राजमार्ग टांडा मोड़ पर एनएचआई द्वारा बंद किए गए कट को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष ने शिकायत किया था जिसको लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी डा अमित पाल अझुवा पहुंचे जहां उन्होंने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पंचायत के लोगों ने टांडा मार्ग में बंद कट खोलने की बात रखी , इस दौरान मौजूद क्षेत्राधिकारी सिराथू सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने कहा कि अगस्त माह में एक स्कूली विद्यार्थी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी डीएम के निर्देश पर एनएचएआई ने अझुवा हाइवे के सभी कट बंद कर दिए , 4 माह कट बंद रहे इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ किसी की दुर्घटना में मौत नहीं हुई नवरात्रि और अझुवा के दशहरा के कारण भोला चौराहा सहित दो कट खोले गए जिससे तीन व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं जय मां दुर्गे इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुनील कुमार साहू ने कहा कि टांडा मार्ग बंद होने से इस मार्ग पर स्थित कई कॉलेजों के हजारों की संख्या में छात्र छात्राओं को आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है ,टांडा मार्ग के व्यापारियों ने पक्षपात का आरोप लगाया कि बाजार के कट खोल दिए गए टांडा मार्ग का कट नहीं खुलवाया जा रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा समस्या पर एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा इस मौके पर एडीएम न्यायायिक प्रबुद्ध सिंह, एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गौड़ , सीओ सिराथू सत्येंद्र प्रसाद तिवारी, थानाध्यक्ष सैनी धर्मेन्द्र सिंह , चेयरमैन  शांति देवी कुशवाहा, ओमप्रकाश कुशवाहा, मिथलेश केसरवानी, व्यापार मंडल अध्यक्ष,ट्रैफिक इंस्पेक्टर  व एनएचएआई टीम सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *